यूरोप की मंदी में फिसला आगरे का जूता
- फोटो : अमर उजाला
हांगकांग ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल ने नेशनल चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कामर्स के साथ बैठक कर आगरा के उद्यमियों को हांगकांग में कारोबार के विस्तार के लिए न्योता दिया। एक्सप्लोर बिजनेस अपार्च्यूनिटी थ्रू हांगकांग विषय पर हुए कार्यक्रम में शहर के 120 से ज्यादा उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में इंडिया कंसलटेंट राजेश भगत ने कहा कि भारत हांगकांग को चमड़े के तैयार माल और हस्तशिल्प का निर्यात करने वाला सबसे बड़ा निर्यातक देश है। आगरा इस सेक्टर का प्रमुख कारोबारी केंद्र है। भारत क्षेत्रीय आर्थिक विकास की दृष्टि से तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय उद्यमियों के लिए कारोबार के अंतर्राष्ट्रीय विस्तार में हांगकांग ट्रेड सेंटर इंटेलीजेंस हब की भूमिका निभा सकता है। हांगकांग में भारतीय कारोबारियों ने 11.9 फीसदी की वृद्धि बीते साल दर्ज की है।
पीएनबी ने सहयोग का दिया भरोसा
आगरा। मंगलवार दोपहर में नेशनल चेंबर ने पंजाब नेशनल बैंक केसाथ बैठक की। संजय प्लेस के होटल में हुई बैठक में पीएनबी के जीएम पीके श्रीमाल, सर्किल हेड वाई के तिवारी ने उद्योग और व्यापार के विकास में सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिया। बैठक में नेशनल चेंबर अध्यक्ष अशोक गोयल, अमर मित्तल, राजेश गोयल, शांति स्वरूप गोयल, प्रमोद अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग, सुरेश चंद्र बंसल, आरके गुप्ता, केसी जैन मौजूद रहे।