फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप: व्यापारी के बेटे से इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर बिछाया 'इश्क का झूठा जाल', बीटेक छात्र ने रची साजिश

Tue, 13 Sep 2022 09:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना पुलिस के साथ साइबर सेल ने जांच की। ई वालेट और मोबाइल नंबर से आरोपियों तक पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बीटेक छात्र और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
1 of 5
हनी ट्रैप का मामला (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala
आगरा के एक व्यापारी का पुत्र हनी ट्रैप में फंसा लिया गया। इंस्टाग्राम पर उससे एक युवती ने दोस्ती की। कुछ दिन बाद दोस्ती तोड़ ली। बाद में साइबर सेल का दरोगा बताकर एक युवक ब्लैकमेल करने लगा। आठ हजार लेने के बाद भी 50 हजार रुपये मांग रहा था। जेल भेजने की धमकी दी। व्यापारी पुत्र ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी बीटेक छात्र और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
 

आरोपी गिरफ्तार

थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह ने बताया कि विपुल भारद्वाज और कुनाल खेमानी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने जयपुर हाउस निवासी व्यापारी गगन के बेटे राघव को ब्लैकमेल करके रकम वसूली थी। कुनाल ने अपने पेटीएम वालेट में आठ हजार रुपये लिए थे, जबकि विपुल व्यापारी पुत्र को साइबर सेल का दरोगा बनकर धमका रहा था। युवती को परेशान करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की धमकी दे रहा था।

 

विज्ञापन

2 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवक राघव बीकॉम पास है। पिता का काम देखता है। जून में राघव की दोस्ती इंस्टाग्राम पर युवती से हुई। दोनों व्हाट्स एप पर चैट करने लगे। दोनों ने एक-दूसरे के फोटो भी शेयर कर दिए। युवती ने राघव से दो बार 500-500 रुपये और एक बार एक हजार रुपये लिए। युवती ने अचानक बात करना बंद कर दिया। राघव के पास पिछले दिनों इंस्टाग्राम की एक आईडी से मैसेज आने लगे। मैसेज करने वाले ने कहा कि युवती को परेशान कर रहे हो। दस हजार रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। 
विज्ञापन

3 of 5
थाना लोहामंडी , आगरा - फोटो : अमर उजाला
डर कर राघव ने नौ सितंबर को आठ हजार रुपये पेटीएम कर दिए। मगर, व्हाट्स एप पर मैसेज आने लगे। बाद में कॉल करके बताया कि साइबर सेल का दरोगा हूं। युवती को परेशान करने के आरोप में जेल भेज दिया जाएगा। राघव डर गया। उसने 50 हजार मांगे। दो दिन बैंक बंद होने की वजह से रकम जमा नहीं कर पाया। रविवार को काल करके उसे फिर धमकाया। इस पर राघव ने साइबर सेल और पुलिस लाइन में दरोगा के बारे में जानकारी ली। मगर, उसके बारे में पता नहीं चल सका। इस पर पुलिस से शिकायत की।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

परिचित युवती के माध्यम से बनाई योजना

थाना पुलिस के साथ साइबर सेल ने जांच की। ई वालेट और मोबाइल नंबर से आरोपियों तक पहुंच गई। विपुल शांति कालोनी, शास्त्रीपुरम का रहने वाला है। इंटरमीडिएट पास है। बीटेक में प्रवेश लिया है। वहीं कुनाल सरस्वती नगर, अवधपुरी में रहता है। बीबीए कर रहा है। दोनों दोस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में विपुल ने बताया कि जिस युवती से राघव की दोस्ती हुई थी, वह उसकी परिचित है। युवती ने बताया था कि मम्मी को पता चलने पर दोस्ती तोड़ दी। उसने कुछ फोटो शेयर किए थे। इस पर उसने ब्लैकमेल करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें