फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल पर आई ये कैसी आफत, दहशत में आ गए पर्यटक, मुंह और सिर ढक कर दाैड़े; देखें वीडियो

Sun, 15 Mar 2026 06:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटक रविवार को दहशत में आ गए। सिर और मुंह ढककर दाैड़ने लगे। स्मारक में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
ताजमहल पर मधुमिक्खयों का हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के दीदार को आए पर्यटकों के लिए रविवार की दोपहर दहशत भरी रही। मुख्य मकबरे के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने पर्यटकों पर हमला बोल दिया। हमले से स्मारक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब एक बजे जब स्मारक में पर्यटकों की काफी भीड़ थी, तभी मुख्य मकबरे  के पास स्थित मेहमान खाने की ओर से मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड अचानक उड़ने लगा। देखते ही देखते मधुमक्खियों ने वहां मौजूद पर्यटकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। 

मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए सैलानी अपने सिर को कपड़ों से ढककर भागने लगा। हमले के कारण मुख्य प्लेटफार्म और मेहमान खाने के आसपास भगदड़ जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन


 विदेशी और देशी पर्यटक अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। कई पर्यटकों को मधुमक्खियों ने काट लिया, जिससे उन्हें दर्द और सूजन की शिकायत हुई। 
विज्ञापन


वहां तैनात एएसआई के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी सक्रिय हुए। पर्यटकों को तुरंत उस प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित स्थानों की ओर भेजा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें