कासगंज कलक्ट्रेट में जिला योजना की बैठक में छात्रा को सम्मानित करते प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा स?
- फोटो : KASGANJ
जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिशन शक्ति के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाली बालिकाओं व महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी मंत्री एवं डीएम सीपी सिंह ने मिशन शक्ति कार्यक्रम को महिलाओं और बालिकाओं की मजबूती के लिए बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाएं और महिलाएं मजबूत बन रही हैं।
उनके अंदर विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए हौंसला बढ़ा है। वे मजबूत हुई हैं। द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा मनदीप कौर, शेरवानी इंटर कॉलेज की छात्रा पलक आनन्द, एसपी सिंह इंटर कॉलेज पटियाली की छात्रा ज्योति, जीजीआईसी कासगंज की छात्रा प्रिया यादव, दीप शिखा, भागीरथी इंटर कॉलेज सोरों की छात्रा मुस्कान सिद्दीकी, कलावती नर्सिंग एंड पैरामेडीकल इंस्टीट्यूट की छात्राएं प्रियंका, काजल, शिल्पी, नेहा, जिज्ञासा गौतम, अजीता यादव, अंशिका राठौर, विभागीय कार्यकर्ता हिना नाज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनोज कुमारी, सरला देवी, सुषमा, रेनू गुप्ता, वंदना आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।