फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगाडों ने महिलाओं को लाठी डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा(कासगंज)। क्षेत्र के ग्राम कलानी में होमगार्डों व उनके परिवार के लोगों ने मिलकर दो महिलाओं को पीट दिया। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पदमा देवी पत्नी विजय सिंह निवासी ग्राम कलानी का होमगार्ड महेश, नरेश से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों होमगार्ड व उनके परिवार के उमेश, अजीत, सुरजीत, सुमित लाठी-डंडें निकाल लाए। सभी ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। पदमा देवी के भतीजे की पत्नी उन्हें बचाने आई तो उस पर भी हमला कर दिया।
इसी दौरान किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पदमा देवी के पति विजय सिंह जब घर आए तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। इस पर वे पत्नी व भतीजे की पत्नी को लेकर कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन

कमांडेंट को भेजी जाएगी रिपोर्ट
मामले की रिपोर्ट होमगार्ड कमांडेंट को भेजी जाएगी। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके। इसके साथ ही सभी आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -राजकुमार, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें