फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों के संपर्क में आए 420 बंदियों की कराई सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कारागार में भी कोरोना संक्रमण ने पांव पसार लिए हैं। बीते चार दिन में दूसरा संदिग्ध मिलने के बाद जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार को संक्रमितों के संपर्क में आए 420 बंदियों की सैंपलिंग कराई गई है जबकि संक्रमित बंदियों को अलग बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब यह संक्रमण जिला कारागार में बंदियों के बीच भी पहुंच चुका है। बीते चार दिन में मंगलवार को दूसरा बंदी संक्रमित मिलने के बाद जेल प्रशासन परेशान है।
आनन फानन में संक्रमित बंदियों को अन्य बंदियों से अलग करने के साथ ही अलग बैरक में आइसोलेशन में रखा गया है। जेल की सभी बैरकों को सैनिटाइज कराया गया है। जेल प्रशासन की मानें तो संक्रमित बंदियों के संपर्क में आए करीब 420 बंदी व अन्य लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। संक्रमण अधिक न फैले इसको लेकर सावधानियां बरतीं जा रहीं हैं।
विज्ञापन

जेल में कैसे पहुंचा संक्रमण
लॉकडाउन से कुछ समय पहले से ही जिला कारागार में मिलाई की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद की जा चुकी थी। बंदियों के बाहर आने-जाने को लेकर भी कोई चहल-कदमी नहीं हुई। ऐसे में जेल में संक्रमण कैसे पहुंच गया। इसको लेकर जेल प्रशासन भी जांच कर रहा है। हो सकता है कि ड्यूटी पर आने जाने वाला कोई व्यक्ति संक्रमित रहा हो। इसके जरिए संक्रमण बंदियों तक पहुंचा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद हो सकता है कि संक्रमण फैलने की वजह भी सामने आ जाए।
चार दिन में दो संक्रमित केस मिले हैं। संक्रमितों के लिए अलग-अलग बैरक में व्यवस्था की गई है। संपर्क में आए 420 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

हरिओम शर्मा, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें