फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह 29 अक्तूबर को, ये होंगे मुख्य अतिथि

Sat, 06 Oct 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 84वें दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे। 29 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह होना है। गृहमंत्री ने आने के लिए सहमति प्रदान कर दी है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित का कहना है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक सामान्य परिवार से निकले और इस मुकाम पर हैं। शैक्षणिक उन्नयन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

उत्तर प्रदेश के शिक्षामंत्री रहते हुए उन्होंने नकलविहीन परीक्षा कराई थी। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए दीक्षांत समारोह में उनको मुख्य अतिथि बनाने का निर्णय लिया गया। राजनाथ सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खंदारी परिसर में होगा समारोह

कुलपति का कहना है कि बाकी अतिथियों का नाम भी जल्द तय किया जाएगा। विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में समारोह का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के 83वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि थे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, महिला वैज्ञानिक डॉ. टेसी थामस जैसे बड़े नाम भी समारोह का हिस्सा बने थे। 

विश्वविद्यालय प्रशासन को शनिवार को दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाले छात्र-छात्राओं की प्रस्तावित सूची वेबसाइट पर अपलोड करनी थी। शाम तक सूची तैयार नहीं हो पाई थी, इस कारण इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाला नहीं जा सका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें