फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः होमगार्ड ने चुराया दुकान के बाहर लगा बल्ब, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस

Tue, 15 Sep 2020 03:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

मंगलवार को आलीपुर खेड़ा कस्बा की सुनार गली का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कंधे पर थ्री नॉट थ्री रायफल रखकर ड्यूटी कर रहा एक होमगार्ड नजर आ रहा है। वह एक दुकान के बाहर आकर रुकता है। इधर उधर देखने के साथ ही वह दुकान के दरवाजे को पकड़ कर ऊपर चढ़ता है। वहां लगा बल्ब उतारने के बाद राइफल लेकर निकल जाता है।
विज्ञापन
बल्ब चुराने का आरोपी होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के अलीपुर खेड़ा कस्बा स्थित सुनार गली में रात्रि गश्त करने निकले होमगार्ड ने दुकान के बाहर लगा बल्ब चोरी कर लिया। 12 सितंबर को हुई यह घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। चौकी इंचार्ज ने मौका मुआयना किया। स्थानीय दुकानदारों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन



मंगलवार को आलीपुर खेड़ा कस्बा की सुनार गली का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कंधे पर थ्री नॉट थ्री रायफल रखकर ड्यूटी कर रहा एक होमगार्ड नजर आ रहा है। वह एक दुकान के बाहर आकर रुकता है। इधर उधर देखने के साथ ही वह दुकान के दरवाजे को पकड़ कर ऊपर चढ़ता है।

ये भी पढ़ें- आगराः छह माह बाद शुरू हुआ तहसील दिवस, डीएम और एसएसपी ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन


वहां लगा बल्ब उतारने के बाद राइफल लेकर निकल जाता है। यह वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय दुकानदारों में भय के साथ ही आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि जिनको सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जब वही चोरी करेंगे तो सुरक्षा के लिए व्यापारी किसके पास जाएंगे। सभी ने एसपी से चोरी करने वाले होमगार्ड के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।
विज्ञापन

होमगार्ड ने किया था प्याज और नकदी चोरी
होमगार्ड द्वारा चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व 23 दिसंबर 2019 की रात कुसमरा क्षेत्र में रात्रि ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्ड ने एक सब्जी की दुकान के ताले तोड़ दिए थे। उस समय महंगे चल रहे प्याज के साथ ही नकदी भी चोरी कर ली थी। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के आदेश पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। 

होमगार्ड द्वारा बल्ब चोरी के मामले में वायरल हुए वीडियो पर जांच की जाएगी। होमगार्ड के संबंध में कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्रभेजा जाएगा। - अजय कुमार पांडेय, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें