फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से झूला होमगार्ड: सुसाइड नोट में छलका दर्द, 'कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना... मैंने पंगा लेने की भूल की'

Tue, 25 Jun 2024 12:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फांसी लगाने से पहले होमगार्ड ने सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने अपना दर्द बयां किया। लिखा- 'कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना... मैंने पंगा लेने की भूल की'।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना खंदौली के होमगार्ड प्रमोद ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया। सादाबाद पुलिस के उत्पीड़न और रिश्वत लेने की बात लिखी। साथ ही सरकार से परिवार का ध्यान रखने की मांग की। आखिर में लिखा कि पुलिस से पंगा लेने की मैंने भूल की। कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना...।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि प्रमोद के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि हरिओम दरोगा ने उठाया। दो दिन 11-12 को हवालात में बंद किया। एक लाख हवालात के सामने मांगे गए। 10 हजार रुपये लेकर 13 को छोड़ा। ऑफिस में पैसा दिया। 50 हजार रुपये की मांग की। पुलिस व हरिओम दरोगा ने प्रताड़ित किया।

इसके बाद लिखा कि संजय फांसी लगाकर मर गया। अब मुझमें क्षमता नहीं है। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। मुझ पर फोन आ रहे हैं। आज ही बयान देने आ जाओ। मैंने कहा कल आऊंगा। नहीं आज ही आ जाओ। इसलिए मेरा दिमाग ठीक नहीं है। सरकार से प्रार्थना है कि मेरे परिवार की तरफ ध्यान दिया जाए। जय माता दी, जय श्री राम....। आखिर में लिखा कि पुलिस से पंगा लेने की भूल की। कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें