फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : एटा में होमगार्ड ने पत्नी-साली संग किया किशोर का अपहरण, मांगी 20 लाख रुपये की फिरौती; पांच गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2024 12:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में किशोर का अपहरण होमगार्ड ने पत्नी और साली के साथ मिलकर किया था। इसके बाद 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने किशोर को सकुशल बरामद करते हुए होमगार्ड सहित पांच आरोपी दबोच लिए हैं। 


 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र में एक किशोर का अपहरण होमगार्ड ने अपनी पत्नी और साली संग मिलकर कर लिया गया। उसके परिजन से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने तीन टीमों को लगा दिया। टीमों ने किशोर को सकुशल बरामद करते हुए होमगार्ड, तीन महिलाओं सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जैथरा थाने में तैनात होमगार्ड जयचंद्र कुछ दिन पहले थाना जसरथपुर में तैनात था। क्षेत्र के गांव नदराला निवासी असफाक हुसैन से पहचान और घर आना-जाना हो गया। असफाक के दो बेटे सोएब और जोएब हैं। इनकी मुख्य सड़क के किनारे करोड़ों की जमीन है। ऐसे में होमगार्ड की नीयत डोल गई। अपनी पत्नी व सालियों के माध्यम से जोएब (16) को उसने मीठी बातों में फंसा लिया। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे जोएब भनऊ घाट स्थित पंप से पेट्रोल लेने गया। काफी समय बाद घर नहीं लौटा तो परिजन ने तलाश की, मगर कहीं भी पता नहीं चल सका।

शाम को जोएब का फोन आया और उसने बताया कि पंप के पास से दो लड़कियों ने उसको फर्दपुरा तक छोड़ने को कहा और तमंचा व चाकू दिखाकर धमकाया। बातचीत के दौरान जोएब का फोन लड़कियों ने छीन लिया और कहा कि जोएब हमारे चंगुल में है। इस समय हम लोग उसको लेकर अलीगढ़ आ गए हैं। अगर इसको जिंदा देखना चाहते हो तो 20 लाख रुपये लेकर अलीगढ़ आ जाओ।
विज्ञापन


इसके बाद सोएब ने पुलिस को सूचना दी तो गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तीन टीमें बनाईं। सर्विलांस टीम ने किशोर का मोबाइल नंबर ट्रैस किया तो उसकी लोकेशन जैथरा में निकली। सभी टीमों ने बुधवार रात लगभग 8:30 बजे जोएब को आरोपी जयचंद्र के घर सकुशल बरामद कर लिया। होमगार्ड जयचंद्र, उसकी पत्नी प्रीती, साली ज्योति, रजनी व एक अन्य साथी देवेंद्र पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। जबकि छठा आरोपी दीपक मौका पाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन मोबाइल, एक रस्सी व एक बाइक बरामद की गई है। आईजी अलीगढ़ रेंज शलभ माथुर ने टीमों को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें