फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब होमगार्ड भी चलाएंगे अत्याधुनिक हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस की तरह ही होमगार्ड भी अत्याधुनिक हथियार से लैस होंगे। विभागीय स्तर पर होमगार्ड का प्रशिक्षण शुरू किया जा चुका है। प्रशिक्षित होने के बाद सभी को पुलिस ड्यूटी में लगाया जाएगा। वर्तमान में विभाग के पास कोई भी प्रशिक्षित होमगार्ड नहीं था।
विज्ञापन

होमगार्डों ने खाकी वर्दी और समान वेतन पाने का हक तो पा लिया, लेकिन अभी तक अत्याधुनिक हथियार के चलाने का हुनर नहीं सीख सके थे। जिले में 850 होमगार्ड वर्तमान में ड्यूटी करते हैं। इनमें से करीब 250 अतिरिक्त पुलिस ड्यूटी भी करते हैं। ड्यूटी के दौरान या तो यह खाली हाथ होते हैं या कभी इन्हें अत्याधुनिक हथियार थमा दिए जाते थे लेकिन बगैर प्रशिक्षण के यह कंधे पर महज एक बोझ से अधिक कुछ भी नहीं थे। अब होमगार्ड को अत्याधुनिक असलहा चलाने में दक्ष बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। अतिरिक्त पुलिस ड्यूटी के दौरान अब कंधे पर हथियार टांगने के साथ ही उसे चलाने में भी महारत हासिल करेंगे। इसका प्रशिक्षण भी शुरू हो चुका है। कुछ ही दिनों में होमगार्ड भी अत्याधुनिक हथियार संभालने व चलाने को तैयार होंगे।
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
अप्रशिक्षित होमगार्ड के कंधों पर अत्याधुनिके हथियार लेकर चलने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद ही विभाग को इनको भी प्रशिक्षित किए जाने की याद आई। विभाग में चल रही इस कवायद का लाभ अब पुलिस महकमे को भी होगा। कर्मियों की कमी से जूझ रहे विभाग को निश्चित तौर पर होमगार्ड से सहारा मिलेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में कोई भी अत्याधुनिक असलहा चलाने के लिए प्रशिक्षित होमगार्ड नहीं है लेकिन अब इसका प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जल्द ही प्रशिक्षित होमगार्ड ड्यूटी करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

विजय सिंह, सहायक कमांडेंट होमगार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें