फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानीः हॉटस्पॉट क्षेत्र में होम डिलीवरी नाकाम, मेगा स्टोर्स का इनकार

Wed, 29 Apr 2020 12:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मेगा मार्ट का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण बनाए गए हॉटस्पॉट क्षेत्र में राशन और दूध की होम डिलीवरी नहीं हो रही है। प्रशासन ने बिग बाजार, बेस्ट प्राइस और विशाल मेगा मार्ट जैसे बड़े स्टोर्स को होम डिलीवरी के लिए अधिकृत किया था। लेकिन अब वे हॉटस्पॉट क्षेत्र में होम डिलीवरी देने में इनकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बिग बाजार ने होम डिलीवरी ही बंद कर रखी है। वही बेस्ट प्राइस के अधिकारियों का साफ कहना है कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में अपने किसी कर्मी को प्रवेश नहीं करने देंगे। बेस्ट प्राइस कार्ड धारकों ने ऑनलाइन ऑर्डर भी दिए लेकिन कंपनी ने मना कर दिया। 

बिग बाजार में होम डिलीवरी का ऑप्शन नहीं
सुभाष नगर के मुन्ना लाल ने बताया कि तीन दिन पहले बिग बाजार की वेबसाइट पर ऑर्डर किया गया था वहां होम डिलीवरी का ऑप्शन ही बंद है। उसके बाद प्रशासन द्वारा बताए गए बेस्ट प्राइस को भी आर्डर किया गया लेकिन उन्होंने हॉटस्पॉट क्षेत्र होने के कारण इनकार कर दिया। कॉलोनी की दुकानें बंद हैं। ऐसे में अब राशन की दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने किया सामान घर भेजने से इनकार
हॉटस्पॉट क्षेत्र आजमपाड़ा से सटे बालाजीपुरम के निवासी श्याम बाबू शर्मा ने बताया कि होम डिलीवरी के सभी दावे खोखले हैं। दुकानदार होम डिलीवरी से इनकार कर रहे हैं, वहीं बड़े स्टोर भी सप्लाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में राशन कहां से आए। प्रशासन को कॉलोनी के अंदर की दुकानों को खोलने की अनुमति देनी चाहिए।   

कॉलोनियों में नहीं मिल रहा दूध 
हॉटस्पॉट क्षेत्र सुभाष नगर और आजमपाड़ा में पैकेटबंद दूध की सप्लाई नहीं हो रही है। गांव से आने वाले दूधियों का प्रवेश बंद होने के बाद पैकेटबंद दूध सप्लाई का आदेश था पर वह भी नहीं मिल रहा है। इससे लोग परेशान हैं। यहां केवल सब्जी के ठेले ही आने शुरू हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें