फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा चौराहा से मैनपुरी को जाने वाला मार्ग सील ,होम डिलेवरी शुरू

विज्ञापन
शिकोहाबाद सील एरिया में होम डिलीवरी कराते हुए नगर पालिका के कर्मचारी। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एटा चौराहे के समीप महिला के कोरोना संक्रमित मिजले के बाद पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। इस पूरे इलाके में अब होम डिलीवरी से सामान की आपूर्ति की जाएगी। अधिशाषी अधिकारी अवधेश पाठक ने बताया कि एटा चौराहे के समीप एक गर्भवती महिला के पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया। एटा चौराहे से मैनपुरी चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे इलाके की गलियों को एक किलोमीटर के दायरे में सील किया गया है।
विज्ञापन

पालिका ने सील करने के बाद पूरे मोहल्ले में सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। इसके सात ही पूरे मोहल्ले में होम डिलीवरी करने वाले दुकानदार, हॉकरों, दूध और अन्य सामान की आपूर्ति करने वाले लोगों के मोबाइल नंबर और नाम पूरे मोहल्ले में चस्पा करा दिए गए हैं। इससे पूर्व मंगलवार शाम एसपी ग्रामीण राजेश कुमार के साथ एसडीएम नरेंद्र सिंह और सीओ इंदुप्रभा ने भी क्षेत्र का दौरा किया था। अधिशाषी अधिकारी ने मोहल्ले के सभी लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें