जसराना में कंयुनिटी किचिन का निरीक्षण करते जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह
- फोटो : FIROZABAD
जसराना(फिरोजाबाद)। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने तहसील जसराना में चल रही कंयुनिटी किचिन के साथ क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। डीएम द्वारा तहसील के सामने मौजूद गेहूं खरीद केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने तहसील का निरीक्षण कर एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों से लॉकडाउन के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कम्युनिटी किचिन का निरीक्षण करते हुए कहा लोगों को केवल पूरी-सब्जी न खिलाएं। रोटी के साथ दाल भी लोगों को खिलाएं। वहीं जसराना डिग्री कॉलेज झपारा एवं एलआर इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को व्यवस्थाएं चुस्त एवं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी से जनपद की सीमाओं पर लगाए गए बैरियर की जानकारी ली। उन्होंने बैरियरों पर सख्ती बरतने को कहा। जनपद की सीमाओं पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता हैं। वहीं तहसील के सामने बने गेहूं खरीद केंद्र का भी निरीक्षण किया। डीएम ने शराब के ठेकों पर भीड़ न लगने की भी बात कही। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुमार चंद्र, तहसीलदार ब्रहमानंद कठेरिया, सीओ बलदेव सिंह खनेडा, कोतवाल गिरीश चंद्र मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है। वहीं जनपद की सीमाओं पर विशेष ध्यान रखने का आदेश दिया गया है।