फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood की इस एक्ट्रेस ने भारत की संस्कृति से प्रभावित होकर वंदावन के एक बच्चे को लिया गोद

Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हॉलीबुड अभिनेत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मैरी ऐग्रोपॉलस तीर्थनगरी वृंदावन पहुंचीं। गुरुवार को उन्होंने फूड फॉर लाइफ संस्था द्वारा संचालित संदीपनी मुनि स्कूल में पहुंचकर बच्चों के संग समय बिताया। उन्होंने बच्चों के साथ शिक्षकों से मिलकर करीब से ब्रज की व भारत की संस्कृति को जाना। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने भारतीय शिक्षा पद्धति की विशेषताओं को जानने के साथ विद्यालय के एक बच्चे को गोद लेने के साथ अन्य कई बच्चों को अपने साथी कलाकारों से भी गोद दिलवाया। 

पत्रकारों से वार्ता करते हुए अभिनेत्री मैरी ऐग्रोपॉलस ने बताया कि उन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 2009 में आई क्रिस कोलंबस द्वारा निर्देशित फिल्म आई लव यू बैथ कूपर से की। 
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने हंट टू किल, ए रिमार्केबल लाइफ आदि फिल्मों के साथ-साथ कल्ट, दी 100, हूमन टार्गेट, यूरिका जैसे टीवी शो में भी अपने अभिनय का जादू दिखाया। 

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और भारत को करीब से जानने की जिज्ञासा उन्हें बचपन से ही थी। फूड फॉर लाइफ संस्था के माध्यम से उन्हें श्रीकृष्ण और भारत को जानने का मौका मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें