फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर स्पेशल ट्रेन: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, चेन्नई-निजामुद्दीन के चलेगी विशेष गाड़ी; नोट कर लें टाइम

Wed, 18 Feb 2026 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

होली पर घर जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने स्पेशल गाड़ी की सौगात दी है। ये गाड़ी निजामुद्दीन से चलेगी, जिसमें कुल 21 कोच शामिल होंगे।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर यात्रियों के लिए रेलवे ने चेन्नई सेंट्रल और निजामुद्दीन के बीच एक विशेष यात्री गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी आगरा कैंट होकर गुजरेगी। गाड़ी संख्या 06019 चेन्नई सेंट्रल-निजामुद्दीन प्रत्येक सोमवार को चेन्नई सेंट्रल से चलेगी। बुधवार सुबह 10:30 पर आगरा कैंट पहुंचेगी। इसका पहला फेरा 23 फरवरी को होगा और अंतिम फेरा 9 मार्च को होगा। इसके कुल तीन फेरे पूरे होंगे।
विज्ञापन


इसी तरह निजामुद्दीन-चेन्नई सेंट्रल गाड़ी 06020 प्रत्येक बृहस्पतिवार को निजामुद्दीन से चलेगी। उसी दिन सुबह 9:05 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। इसका पहला फेरा 26 फरवरी और अंतिम फेरा 12 मार्च को होगा। यह भी तीन फेरा लगाएगी।यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी में सभी श्रेणी के यात्री सफर कर सकते हैं। इसमें कुल 21 कोच शामिल होंगे, जिनमें स्लीपर श्रेणी के 16 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 कोच, एसएलआरडी (सीनियर सिटीजन/डीसेबल्ड) के 2 कोच होंगे।

यह ट्रेन डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से चलकर गुडूर जंक्शन, नेल्लूर, ओंगोल, चिराला, तेनाली, विजयवाड़ा, खम्मम, वारंगल, रामागुंडम, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें