मलपुरा। ग्वालियर सड़क घड़ी ठाकुर दास स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय पर रविवार को होली मिलन एवं शिवरात्रि महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें आध्यात्मिक ऊर्जा, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का अद्भुत संगम दिखा। कार्यक्रम में उल्लास, उमंग और भक्ति का वातावरण व्याप्त रहा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर उमेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। सेवा केंद्र की स्थानीय प्रभारी बीके रेखा बहन की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजन संपन्न हुआ।
अतिथियों ने कहा कि होली मन के विकारों को त्यागने का पर्व है। शिवरात्रि आत्म-जागृति और आध्यात्मिक परिवर्तन का संदेश देती है। होली मिलन पर फूलों की होली खेली गई, जिसने पवित्रता का संदेश दिया। कुमारी गोल्डी और आयुषी ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन बीके रेखा बहन और बीके नन्ही बहन के मार्गदर्शन में हुआ।