फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मंडी लगाने को मजबूर व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। विकास खंड क्षेत्र में उप मंडी स्थल के निर्माण की किसान और व्यापारी लंबे अरसे से मांग कर रहे हैं। मंडी न होने से किसानों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना होता हैं। वहीं सड़क मार्ग भी बाधित होता है। लोगों ने शीघ्र मंडी स्थल बनाए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि 1980 में तत्कालीन कृषि मंत्री बलराम सिंह यादव ने उपमंडी स्थल के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। 1995 में इसके निर्माण के लिए नगरिया रोड पर बहादुरनगर में स्थान चिह्नित किया गया। 20 वर्ष बाद भी इसका निर्माण नहीं कराया गया। किसान अपनी उपज दूरस्थ मंडियों में विक्रय के लिए ले जाने को विवश हैं। आढ़तिया व्यापारी कछला गेट पर विकास खंड कार्यालय के सामने सड़क पर मंडी लगाते हैं। जिससे कछला-कासगंज मार्ग पर जाम तक लग जाता है।
किसान अपनी उपज बैलगाड़ियों, तांगे आदि में लाद कर लाता है जो आधी सड़क का अतिक्रमण कर खड़े हो जाते हैं। व्यापारी मोहम्मद इस्लाम राईन, रविंद्र मौर्य, मोहम्मद सलीम, रूपराम मौर्य, राजेश अग्रवाल, इमरान राईन, अकील अहमद, सत्यदेव तिवारी, दिनेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, संजू शर्मा, गौरीशंकर मौर्य आदि ने शीघ्र उमपंडी स्थल के निर्माण कराए जाने की जिलाधिकारी से की है। जिससे किसान और व्यापारी दोनों ही समस्या का निदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें