फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने होली पर की मस्ती की तैयारी

विज्ञापन
कासगंज में होली पर्व के लिए एक दुकान पर सजे मुखौटे व पिचकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। होली के त्योहार पर मस्ती करने वाले युवाओं के लिए बाजार में टोपी, मुखौटे, बालों की बिग के ढेरों डिजाइन हैं। होली का त्योहार मस्ती का त्योहार है। लोगों में बहरूपिया बनने का भी एक क्रेज है। मौज-मस्ती करने वाले लोग होली का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दुकानों पर तरह-तरह के चेहरों और पिचकारियों को खरीदने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आ रहे हैं। बाजार में जगह-जगह टोपी, रंग बिरंगे बालों के बिग और मुखौटे सजे हुए है। बाजार में शॉवर क्लीन, हैंडपंप, एंग्री बर्ड टॉम एंड जेरी, छोटा भीम, डोरेमॉन, बेंटेन, होरन साउंड, टैडी कोर्ट सहित कई तरह की पिचकारी को ग्राहक अधिक पसंद कर रहे हैं। अधिकतम 500 रुपये तक कीमत की पिचकारी मंगाई गई है। इसके साथ ही बड़े-बड़े चश्मे, क्रिश का मुखौटा, भूत, आंख निकला हुआ चश्मा, डरावने दांत और कई तरह की टोपी खूब बिक रही है।
विज्ञापन

केसरिया, लाल, नीले गुलाल की है डिमांड
होली पर्व को उत्साह से मनाने के लिए रंग व गुुलाल की भी खरीदारी शुरू हो गई है। बाजार में पहुंचकर लोग सीधे रंग, पिचकारी, मुखौटा, टोपी आदि विक्रेताओं की दुकान पर पहुंचे। बच्चों को उनकी मनपसंद के रंग, पिचकारी आदि दिलाई गई। लोगों को केसरिया, लाल और नीले रंग का गुलाल लुभा रहा है।
बाजार में देशी पिचकारियों की हो रही बिक्री
सोरों। रंगों के पर्व होली पर बाजार रंग-बिरंगी पिचकारियों से अटे पडे़ हैं। बदरिया, कटरा बाजार, रामसिंहपुरा में लगी दुकानों से पिचकारियां व रंग खरीदने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। दुकानदार अखिलेश कुमार माहेश्वरी ने बताया कि सेंटेड गुलाल की मांग अधिक है। देशी पिचकारियों को खरीदने में लोग प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

होली को बाजार हुए गुलजार
अमांपुर । कस्बे में रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। लोग रंग, गुलाल, पिचकारी, व पकवान आदि के लिए सामान की खरीदारी कर रहे हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी बाजार में खरीदारी को पहुंच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें