फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कारणों से बहुत खास होगी मथुरा की होली, वसंत पंचमी से शुरू होने जा रहा ये 40 दिवसीय रंगोत्सव

Wed, 17 Jan 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मथुरा में होली
विज्ञापन
सब जग होरी.. या ब्रज होरा। पूरे 40 दिनों तक ब्रज में उड़ेंगे होली के रंग। वसंत पंचमी को मंदिरों में डांढा गाढ़ने की परंपरा के साथ ही होली महोत्सव शुरू हो जाएगा। होली के गीत गूंजने लगेंगे। मंदिरों में ठाकुरजी को रसिया सुनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


पूर्णमासी से तो गुलाल उड़ने लगेगा। 24 फरवरी को बरसाना में लठामार होली खेली जाएगी। इस बार ब्रज की होली यादगार होगी। पूरे मथुरा को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। सभी पांच हजार मंदिरों में होली की धूम रहेगी। 

वसंत पंचमी यानी 22 जनवरी को होली का डांढा गाढ़ दिया जाएगा। डांढा गढ़ने के साथ ही मंदिरों में होली के गीत गूंजने लगेंगे। ठाकुरजी को ढपली की थाप के साथ ही होली के गीत, रसिया सुनाए जाएंगे। 
विज्ञापन

मथुरा में होली
मथुरा के साथ ही वृंदावन, गोकुल, नंदगांव, बरसाना, बलदेव और महावन के मंदिरों में होली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा का कहना है कि वसंत पंचमी के दिन ठाकुरजी को पीले रंग का गुलाल अर्पित किया जाएगा। 

उसके बाद हर रोज होली का गायन होगा। श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के लोग भगवान को होली के गीत सुनाएंगे। द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी का कहना है कि ब्रज में 40 दिनों की होली होती है। वसंत पंचमी से होली महोत्सव की शुरुआत हो जाती है। 
विज्ञापन

दो दिन मथुरा में रहेगी पूरी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
इस बार होली पर मथुरा में पूरी सरकार रहेगी। नंदगांव और बरसाने की लठामार होली मथुरा का सबसे बड़ा आयोजन होता है। लठामार होली देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। पिछले साल भी दस लाख लोग होली पर मथुरा में पहुंचे थे। 

इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होली पर दो दिन मथुरा में रहेंगे। 24 फरवरी को लठामार होली है। 23 फरवरी को प्रदेश सरकार के 10 से भी ज्यादा मंत्री मथुरा पहुंच जाएंगे। 

पहले बरसाना में लठामार होली में शामिल होंगे और फिर अगले दिन नंदगांव की लठामार होली को देखेंगे। लठामार होली में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चल रही हैं। बरसाना में एक मंच भी बनाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें