फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोआ, वनस्पति घी और मिठाई के भरे नमूने

विज्ञापन
06एमएनपी-42-बेवर में एक दुकान पर जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी भोगांव व तहसीलदार भोगांव के साथ बेवर में चेकिंग की। इस दौरान दुकानों से पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। संदेह पर टीम ने एक दुकान पर बिक्री किया जा रहा वनस्पति घी सील कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सुधीर कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम बेवर के जीटी रोड स्थित अमित मिष्ठान भंडार पहुंची। यहां से टीम ने मावा का नमूना लेने के साथ ही साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। सब्जी मंडी स्थित गायत्री स्वीट्स से खोवा, चमचम और रस्क के नमूने भरे। पास ही एक मिश्रा एंड ब्रदर्स की दुकान से एक वनस्पति घी का नमूना लेने के साथ ही 15 किलो वनस्पति घी को सील कर दिया। दुकान का संचालन बिना लाइसेंस के किया जा रहा था। इस पर संचालक को नोटिस जारी किया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल ने बताया कि दुकानदार खुले खाद्य पदार्थों की बिक्री न करें। साथ ही रंगीन कचरी के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एसबी सिंह, डीके वर्मा और सहायक गौरव मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें