फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2020: कुंज में विराजे राजाधिराज ठाकुर द्वारिकाधीश, भक्तों पर टेसू के रंगों की बौछार

Fri, 06 Mar 2020 05:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर में रंगों की बौछार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मथुरा में रंगभरनी एकादशी पर शुक्रवार को राजाधिराज ठाकुर द्वारिकाधीश भक्तों संग होली खेलने को कुंज में विराजे। मंदिर में अबीर-गुलाल उड़ाया और रंग रस की बरसात हुई। जगमोहन संग समूचा मंदिर परिसर रंगीन हो गया। 
विज्ञापन


पुष्टिमार्गी संप्रदाय के मंदिर द्वारिकाधीश में रंगभरनी एकादशी पर रंगों की होली का आयोजन हुआ। मंदिर के पुजारियों ने जगमोहन में लता-पता के साथ फूलों की कुंज बनाई और उसमें ठाकुरजी के श्रीविग्रह को विराजमान किया। 

सेवायतों ने ठाकुरजी के समक्ष अबीर-गुलाल अर्पित किया। इसके साथ ही मंदिर में अबीर, गुलाल उड़ाया जाने लगा। पुजारियों द्वारा पिचकारी से टेसू का रंग बरसाया गया। होली के रंगों की बौछार से तरबतर होकर भक्त निहाल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के मस्ती में झूमे भक्त

मंदिर में बरस रहे होली के आनंद को लूटने के लिए भक्तों ने राजाधिराज के आंगन में जमकर नृत्य किया। रसिक जनों ने होली के रसिया और गीतों से ठाकुरजी को रिझाया। इस दौरान मंदिर परिसर द्वारिकाधीश के जयकारों से गुंजायमान रहा। 

मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि एकादशी के दिन ठाकुर जी ने कुंज में विराजमान होकर भक्तों के संग होली खेली। उन्होंने बताया कि होली अबीर, गुलाल, चोवा, चंदन और टेसू के फूल के रंगों से होली होती है।  

शनिवार को बगीचे में विराजेंगे राजाधिराज 

शनिवार को त्रयोदशी पर ठाकुर जी बगीचा में विराजमान होकर होली खेलेंगे। बगीचे के विशेष दर्शन दोपहर 1:30 से 2:30 तक होंगे। सायंकाल 4:30 से पांच तक शयन करेंगे। इस अवसर पर विशेष उत्सव होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें