Holi Specail Train List: होली का त्योहार इस बार 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस रंगों के त्योहार में लोग अपनों से मिलते हैं और एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। कोई अपने दोस्तों संग, तो कोई अपने परिवार संग इस रंगों के त्योहार को मनाता है। वहीं, जो लोग अपने घरों से पढ़ाई या नौकरी आदि के कारण बाहर रहते हैं, वे भी इस मौके पर घर जाते हैं। ऐसे में लोग घर जाने के लिए ट्रेन से यात्रा करते हैं, लेकिन होली के मौके पर ट्रेन का टिकट मिलना बेहद ही मुश्किल होता है और रेलवे स्टेशन पर भीड़ भी काफी बढ़ जाती है। इसी बात को देखते हुए इस बार होली के लिए रेलवे ने आठ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
ट्रेन नंबर 5734 कटिहार से अमृतसर एक्सप्रेस 6 से 27 मार्च से रोज चार फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 5733 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस 8 से 29 मार्च तक चलेगी। ट्रेन नंबर 3007 हावड़ा खातीपुरा 9 मार्च व 16 मार्च को आगरा कैंट होकर जाएगी। खातीपुरा से हावड़ा के लिए 11 व 18 मार्च को चलेगी। ट्रेन संख्या 9025 वलसाड से सप्ताह में सोमवार को वापसी के लिए दानापुर से मंगलवार को चलेगी। इस ट्रेन के 18 फेरे होंगे। ट्रेन संख्या 9411 अहमदाबाद ग्वालियर सुपरफास्ट साप्ताहिक चलेगी।
अहमदाबाद से प्रत्येक शनिवार और ग्वालियर से प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 9117 व 9118 उधना से प्रत्येक शुक्रवार को सूबेदारगंज से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 9075 व 9076 मुंबई सेंट्रल काठगोदाम प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को चलेंगी। ट्रेन संख्या 9185 और 9186 में मुंबई सेंट्रल कानपुर अनरगंज ट्रेन प्रत्येक बुधवार को गुरुवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 9101 व 9102 को बड़ोदरा हरिद्वार होली स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को बड़ोदरा व रविवार को हरिद्वार से चलेगी।