फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2024: आगरा में 3079 स्थानों पर हुआ होलिका दहन...शुभ मुहूर्त में हुई पूजा; अब बरसेंगे रंग

Mon, 25 Mar 2024 07:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में विधि-विधान से महिलाओं ने की होलिका मैया की पूजा की। इसके बाद शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन हुआ। लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। वहीं आज सुबह से ही होली का खुमान दिखने लगा।
 
विज्ञापन
होलिका दहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शहर से देहात तक रविवार को 3079 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। चौक-चौराहों पर रखी होली का महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर बुराई के अंत और परिवार की खुशहाली की कामना की। सोमवार को सुबह से ही रंग बरसेंगे।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही होलिका मैया का पूजन करने के लिए भीड़ रही। महिलाओं ने जौ की वाली, घर के बने पकवान, गोबर की गुलरी, घी, गुड़, हल्दी आदि से पूजन कर होलिका मैया की कच्चे धागे से सात परिक्रमा लगाई। रात करीब 11 बजे होलिका दहन किया गया।

आगरा नगर निगम की ओर से होलिका दहन वाले स्थानों पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। रंग- बिरंगे रंगों से बनी रंगोली से चौराहों की खूबसूरती और बढ़ गई।

खंदारी स्थित माता शीतला व कुआं वाले बाबा के मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं ने पूजन के बाद बच्चों की लंबी दीर्घायु की मनोकामना मांगी। रात को ढोल-नगाड़ों के साथ मंगलगीत गाते हुए परिक्रमा के साथ होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के दौरान पुलिस भी मौजूद रही। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में ज्यादा फोर्स लगाई गई। शहर में ही 1126 स्थान पर होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें