फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मनाएं, हुड़दंग नहीं: जश्न मनाना पड़ सकता है भारी, ऐसी हरकतों पर जा सकते हैं जेल

Wed, 08 Mar 2023 12:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

होली के दिन तेज गति और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसेंस निरस्तीकरण तक की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 होली का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। यातायात नियमों का पालन करें। हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। न सिर्फ मुकदमे दर्ज होंगे, बल्कि हवालात की हवा भी खानी पड़ेगी। पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पूरे जनपद में तीन सुपर जोन बनाए गए हैं। 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और अधिकारियों को सुरक्षा में लगाया गया है। अधिकारी फोर्स के साथ भ्रमणशील रहेंगे। किसी तरह की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंचेगी। सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने, नशे में वाहन चलाने पर कार्रवाई होगी। लाइसेंस निरस्तीकरण तक की रिपोर्ट भेजी जाएगी।

यह रहेगी व्यवस्था

3 सुपर जोन - प्रभारी अपर पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन


6 जोन - प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त
23 सेक्टर - प्रभारी थानाध्यक्ष, एसएचओ

578 - सिपाही और हेड कांस्टेबल
93 - महिला सिपाही

1 - कंपनी पीएसी
36 - सशस्त्र पुलिस

3 - क्यूआरटी (11-11 पुलिसकर्मी)
2 - क्यूआरटी (अतिरिक्त)

3205 स्थान पर हुआ होलिका दहन

शहर और देहात में 3205 स्थान पर होलिका दहन किया गया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। संवेदनशील इलाकों में ज्यादा फोर्स लगाई गई। शहर में ही 1123 स्थान पर होलिका दहन किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त से लेकर पुलिस उपायुक्त तक क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।

ये भी पढ़ें - ससुर ने पानी पिलाकर किया दुष्कर्म: बहू की आपबीती, कार में लूटी मेरी अस्मत, पति को सुनाई दास्तां तो उसने भी...

इन नंबर पर करें शिकायत

विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम - 112
साइबर क्राइम हेल्पलाइन - 1930

फायर सर्विस - 9454418449, 101

दिन में जली होलिका, दौड़ी पुलिस

 एत्माद्दौला स्मारक के पास मंगलवार दोपहर को एक बजे होलिका जल गई। इसकी जानकारी पर लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से आग को बुझाया। लोगों का कहना था कि बड़ी संख्या में महिलाएं होलिका पूजन के लिए आ रही थीं। इस दौरान किसी ने धूपबत्ती लगा दी थी। इससे होलिका ने आग पकड़ ली। लपटें निकलने पर लोगों को पता चला। वह दौड़ पड़े और कुछ ही देर में पानी डालकर आग बुझाई जा सकी। उधर, पथवारी माता मंदिर के पास हालिका में आग लग गई। यह देखकर लोग आ गए। उन्होंने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें