पुराने और जर्जर भवनों पर नहीं बैठेंगे श्रद्धालु
बरसाना के रंगीली चौक, प्रिया कुंड व उसके आसपास के क्षेत्रों में जहां पर भीड़ का अधिक दवाब रहता है, वहां निरीक्षण की जिम्मेदारी एसडीएम गोवर्धन को दी गई है। वे जर्जर भवनों को चिन्हित करते हुए ऐसी इमारतों पर लोगों को अधिक संख्या में नहीं बैठने देंगे। बिजली के पोल को पॉलिथीनयुक्त करने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत गोवर्धन को दिए। अग्नि शमन विभाग को एक प्लान बनाकर प्रस्तुत करने को कहा।
100 बसों का होगा संचालन
लठामार मेला के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को 100 बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जो विभिन्न मार्गों पर चलाई जाएंगी। बसों पर स्टीकर बनाकर लगाने के चालक परिचालकों को यूनीफॉर्म में नेम प्लेट सहित तैनात रहने के निर्देश दिए जाए।
यहां होगा परंपरागत होली का त्योहार
- श्रीराधारानी मंदिर बरसाना
- श्रीनंदबाबा मंदिर नंदगांव
- श्रीराधारानी मंदिर, रावल
- श्रीबांके बिहारी मंदिर वृंदावन
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा
- नंदकिला नंदभवन, गोकुल
- श्रीद्वारिका मंदिरम, श्रीप्रहलाद मंदिर फालेन
- श्रीमुकुट मुखारबिंदु मंदिर, गोवर्धन
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने कहा कि ब्रज की होली देश-विदेश में प्रख्यात है। बड़ी संख्या में लोग यहां होली के उत्सवों में शामिल होने आते हैं। इसे और भव्य व दिव्य बनाने के लिए शासन स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई है।