फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर देखने को मिलेगी देश की लोक संस्कृति, मुख्यमंत्री बन सकते हैं ब्रज की होली का हिस्सा

Wed, 05 Feb 2020 12:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में होली के रंगों की वर्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रज में इस बार होली पर देश की लोक कला देखने को मिलेगी। बरसाना की लठामार होली हो या फिर मुखराई का चरकुला नृत्य महोत्सव, बुंदेलखंड का राई नृत्य, हरियाणा का बीन और बांदा का पाई डंडा देखने को मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगीनाथ एक बार फिर ब्रज की होली का हिस्सा बनेंगे। 
विज्ञापन


ब्रज की होली की धूम दुनिया भर में देखने को मिलती है। आयोजन को और खास बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने योजना बना ली है। इसके तहत इस बार ब्रज में होली के दौरान देश की लोककला यहां लोगों को देखने को मिले।

हरियाणा से बीन और नगाड़े की गूंज होली पर सुनाई देगी। इसके अलावा बांदा का पाई डंडा, बुंदेलखंड का राई नृत्य और स्थानीय लोक कलाकार लावनी गाते हुए नजर आएंगे। विभिन्न राज्य और क्षेत्रों की लोक कला का प्रदर्शन सिर्फ बरसाना में नहीं होगा, बल्कि होली के ब्रज में होने वाले सभी आयोजनों में इनकी मौजूदगी मिलेगी। 
विज्ञापन

 

होली पर जगमगाएंगे ब्रज के सभी मंदिर
होली के 40 दिवसीय आयोजन को पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण बनाने की योजना पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने काम करना शुरू कर दिया है। सोमवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने प्राधिकरण सभागार में रंगोत्सव (होली) के संदर्भ में बैठक की। इसमें उन्होंने सभी विभाग से संबंधित कार्य योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने की तैयारियों में जुट जुटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मंदिरों की सजावट, साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए।  
उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग राधा बिहारी इंटर कॉलेज बरसाना में सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन की तैयारी करे। वहीं, तीर्थ विकास परिषद ब्रज के मंदिरों की आकर्षण सजावट करें। लोक निर्माण विभाग बरसाना पहुंचने के सभी रास्तों को ठीक कराए।

गोवर्धन ड्रेन की सफाई कार्य, लाडली जी के मंदिर की फूलों से सजावट, सांस्कृति विभाग मंचीय कार्यक्रम्र शोभा यात्रा्र बच्चों की प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित करें। बैठक में विप्रा उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, एसएसपी शलभ माथुर, एडीएम वित्त ब्रजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक डॉ ब्रजेश सिंह, एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव, महावन हनुमान प्रसाद, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं ब्रज में होली के प्रमुख आयोजन
03 मार्च को अष्टमी के दिन बरसाना में लड्डू होली
04 को बरसाना में लठामार होली का आयोजन 
05 को दशमी के दिन नंदगांव में लठामार होली
05 को ही गांव रावल में लठामार एवं रंग होली
06 को श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं श्रीबॉके बिहारी मंदिर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं होली
07 को गोकुल में छड़ीमार होली
09 को गांव फालैन में जलती हुई होली से पण्डा का निकलना 
09 मार्च को द्वारिकाधीश मंदिर से होली का डोला नगर भ्रमण 
10 को द्वारिकाधीश मंदिर में टेसू फूल, अबीर गुलाल की होली
10 को ही संपूर्ण मथुरा जनपद क्षेत्र में अबीर, गुलाल की होली
11 को दाऊजी का हुरंगा, गांव मुखराई में चरकुला नृत्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें