फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना के लाड़ली जी मंदिर में आज खेली जाएगी लड्डू होली, इसके साथ ही मचेगा रंगों का धमाल

Thu, 14 Mar 2019 10:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
ब्रज की होली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरसाना के वृषभानु भवन से होली का न्योता लेकर सखी नंद भवन के लिए रवाना हो गई है। होली के निमंत्रण की स्वीकृति लेकर शाम को पंडा बरसाना  आएगा। इसी के साथ श्रीजी मंदिर में लड्डू होली एवं पंडा लीला शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


वृंदावन की रंगीली सखी गुरुवार की सुबह होली का न्यौता देने के लिए नंदगांव रवाना हुई। यह सखी पांच वर्ष से न्यौता देने जा रही है। उससे पहले उनकी गुरु श्यामादासी होली का न्यौता देने के लिए जाया करती थीं। 

रंगीली सखी अपने साथ एक हांडी में गुलाल, पान बीड़ा, खीरसा, इत्र, फुलेल आदि प्रसाद लेकर नंदभवन जाकर माखन चोर कन्हैया को राधा का न्यौता देंगी कि पूरे ग्वाल-बाल मंडली संग बरसाने में होरी खेलने को बुलायौ है। 
विज्ञापन


होली का न्यौता स्वीकार करने के बाद नंदभवन से एक पंडा कृष्ण का संदेश लेकर बरसाना जाता है। कन्हैया के संदेश को पाकर सखियां पंडे को लड्डू खिलाती हैं। पंडा लड्डू खाकर खुशी से कुछ लड्डुओं को श्रद्धालुओं की ओर लुटाता है। इसी दौरान मंदिर परिसर में लड्डुओं की वर्षा के साथ अबीर-गुलाल की होली शुरू हो जाती है।  
 

मचेगी आमंत्रण महोत्सव की धूम

भव्य से रूप से सजाया जा रहा बरसाना - फोटो : अमर उजाला
बरसाना से लठामार होली खेलने के लिए आए निमंत्रण को समाज में सुनाया जाएगा। मंदिर के चारों ओर घूम-घूम कर हेला (तेज आवाज) लगाया जाएगा कि वृषभानुपुर से वृषभानु जी कौ होरी कौ बुलाबौ आयौ है, सब ग्वाल-बाल होरी खेलवे के तांईं बरसाने आमंत्रित हैं। 

निमंत्रण की सुन सभी ग्वाल मदमस्त हो जाते हैं और नंदभवन में जम कर रसिया होली का आयोजन किया जाता है। इसके बाद बरसाने से आईं सभी सखियों को राजभोग कराया जाता है और ठाकुर जी का भोग प्रसाद भेंट कर सप्रेम विदा किया जाता है। 

हुरियारे लठामार होली की तैयारियों में जुट जाते हैं। वहीं, बरसाना में लठामार होली पर हुरियारों के स्वागत के लिए कस्बे के हर मोहल्ले से चौपाई निकाली जाती है। होली खेलने आने वाले हुरियारों को सर्वप्रथम प्रिया कुंड पर भांग व ठंडाई देकर उनका स्वागत किया जाता है। 
विज्ञापन

न्योते की प्रथा में हुआ बदलाव

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उधर, लठामार होली की द्वितीय चौपाई लड्डू होली के दिन शाम को धूमधाम से निकाली जाएगी। यह चौपाई राधारानी मंदिर से रंगेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी।

समय के साथ-साथ लठामार होली से संबंधित प्रथाओं में भी परिवर्तन दिखने लगा है। कई प्रथाएं बदलते परिवेश के साथ-साथ खुद व खुद ही बदलती जा रही हैं। पूर्व प्रवक्ता एवं नंदबाबा मंदिर के सेवायत विजेंद्र गोस्वामी ने बताया कि दशकों पहले बरसाना से होली का निमंत्रण पुरोहित या साधु लेकर आता था। 

इस बात का प्रमाण नंदबाबा की वार्षिकोत्सव समाज पुस्तिका में भी आता है। माई बरसाने ते नंदगांव प्रोहित वृषभानु कौ आयौ। नरोत्तम दास जी द्वारा लिखित इस पद में वर्णन आता है कि बरसाने से नंदगांव वृषभान जी का पुरोहित होली का निमंत्रण लेकर आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें