फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी लीग : शारदा शार्क ने पलटा मैच, सेमीफाइनल की तस्वीर साफ

Fri, 29 May 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के सिंथेटिक एस्ट्रो टर्फ मैदान पर दूधिया रोशनी के बीच खेली जा रही आगरा मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच रही है। खेले गए अंतिम लीग मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई। रात तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तेज रफ्तार हॉकी और कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन

पुल-बी के पहले मुकाबले में शारदा शार्क और रॉयल एनफील्ड के बीच बेहद रोमांचक मैच खेला गया। तीसरे क्वार्टर तक रॉयल एनफील्ड की टीम 3-1 से बढ़त बनाए थी लेकिन अंतिम क्वार्टर में शारदा शार्क ने मुकाबला 4-3 से अपने नाम कर लिया। जीत के नायक कुनाल और अभिषेक रहे, जिन्होंने दो-दो गोल दागकर मैच का रुख बदल दिया। रॉयल एनफील्ड की ओर से धीरज मदान ने दो और प्रभदीप सिंह ने एक गोल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रभदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इसके बाद पुल-ए के अंतिम लीग मुकाबले में डॉ. गौतम जर्मन टीम ने योद्धा फ्लिकर को एकतरफा मुकाबले में 7-2 से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। टीम के स्टार खिलाड़ी अनुज सिंह ने अकेले पांच गोल दागते हुए विपक्षी टीम की रक्षा पंक्ति को पूरी तरह भेद दिया। दिनेश और डॉ. जयशंकर यादव ने एक-एक गोल कर टीम की जीत को और मजबूत बनाया। योद्धा फ्लिकर की ओर से मोइन खान और फरमान ने एक-एक गोल किया। हालांकि टीम हार गई लेकिन फरमान के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

लीग चरण समाप्त होने के साथ ही चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों के नाम भी तय हो गए हैं। एकलव्य स्टेडियम में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में पुल-ए से डॉ. गौतम जर्मन टीम और बंसल एस टैग आमने-सामने होंगे, जबकि पुल-बी से शारदा शार्क और रॉयल एनफील्ड की टीमें भिड़ेंगी। इस दौरान अमरजीत सिंह, दिलीप शर्मा, धीरज मदान, शैलेश, गौरव रौतेला, धर्मेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें