फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रमणरेती में निशुल्क दिव्यांग एवं बधिर चिकित्सा सेवा शिविर कल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट आगरा की ओर से 30 मई को मथुरा में गोकुल के पास रमणरेती आश्रम स्थित चिकित्सालय में निशुल्क दिव्यांग एवं चिकित्सा सेवा शिविर लगेगा। शीला देवी गोपाल दास सराफ की स्मृति में शिविर सुबह 11 बजे से तीन बजे तक लगेगा। ट्रस्ट के मीडिया समन्वयक डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया शिविर में कानों की आधुनिक मशीन से जांच होगी। जरूरतमंद 35 लोगों को सुनने की मशीन निशुल्क दी जाएगी। शिविर प्रभारी डॉ. आनंद राय ने बताया कि कटे हाथ-पैर, पोलियोग्रस्त और हड्डी रोग से पीड़ितों की विशेषज्ञ डॉ. शिवम गुप्ता जांच करेंगे। दिव्यांगों को भारतीय-जर्मन तकनीक से बने कृत्रिम हाथ-पैर लागत मूल्य पर दिए जाएंगे। इनका निर्माण श्री राम शशि कृत्रिम अंग निर्माणशाला नुनिहाई रामबाग में किया जाएगा। मरीज आधार कार्ड की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और तीमारदार को साथ लेकर आएं। पहले के शिविरों में प्रदान की गई मशीनों में खराबी आने पर पंजीकरण कार्ड दिखाकर ठीक करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें