फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एकलव्य स्टेडियम में आज से हॉकी का संग्राम, आईं 20 टीमें

Sat, 10 Jan 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
हॉकी का संग्राम
विज्ञापन
आगरा। स्व. देवीराम अग्रवाल उत्तर प्रदेश महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण 10 से 15 जनवरी तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। शुभारंभ शनिवार को दोपहर तीन बजे होगा। प्रदेश की 20 टीमें इसमें अपना दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन

आगरा हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम ने बताया कि पुरुष वर्ग में 12 टीमें मैदान में उतरेंगी। जिनमें सहारनपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हरदोई, इटावा, झांसी, आगरा, बुलंदशहर, गाजियाबाद और मेजबान आगरा की टीम शामिल हैं।
वहीं महिला वर्ग में आठ टीमें बुलंदशहर, अनूपशहर, हरदोई, झांसी, अलीगढ़, मथुरा, आगरा और सहारनपुर से प्रतिभाग करेंगी। अंपायर और रेफरी लखनऊ, मेरठ, बलरामपुर, आगरा, अलीगढ़ और देवरिया से होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक उमेश अग्रवाल ने बताया कि हर मुकाबले में मैन ऑफ द मैच और वुमेन ऑफ द मैच के पुरस्कार दिए जाएंगे। फाइनल के विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। संरक्षक सतीश अग्रवाल ने बताया कि टीमों और निर्णायकों के ठहरने की व्यवस्था कर ली गई है।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर और विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी एमपी सिंह होंगे। तैयारी के दौरान प्रशांत शुक्ला, संदीप अग्रवाल, तपेश शर्मा, कमल चौधरी, पंकज गोयल, राजेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें