फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लक्ष्य पर साधा अचूक निशाना, जॉन और राधा बने चैंपियन

विज्ञापन
प्रथम आरएबीएसएआई ओपन नेशनल हंटर फील्ड टारगेट शूटिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन
आगरा। अनजान दूरी के लक्ष्य, बदलते मौसम और बारिश की चुनौती के बीच भी निशानेबाजों का हौसला कम नहीं हुआ। प्रथम आरएबीएसएआई ओपन नेशनल हंटर फील्ड टारगेट शूटिंग चैंपियनशिप में 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में जॉन पाल और 20 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में राधा ने स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

अरतौनी स्थित आगरा पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से करीब 75 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। लेटकर, घुटनों के बल और खड़े होकर बिना किसी सहारे के लक्ष्य भेदने की चुनौती ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया। आरएबीएसएआई के अध्यक्ष रजत विज ने कहा कि एकाग्रता ही खिलाड़ी की असली परीक्षा है।
विजेताओं को पहनाए पदक

समापन समारोह में मुख्य अतिथि आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ. महेश चंद शर्मा ने विजेता निशानेबाजों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में जॉन पाल प्रथम, मधुकर यादव द्वितीय और महेश तृतीय रहे। 20 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में जिमिक वी. नगायन, पुनीथ द्वितीय और मोहम्मद जहीर तृतीय रहे। 20 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में राधा प्रथम, इफरा द्वितीय रहीं। अंडर-20 बालक वर्ग में प्रथम यजत प्रताप सिंह, द्वितीय संस्कार, तृतीय वेदार्य सिंह यादव रहे। अंडर-20 बालिका वर्ग में प्रथम नेरिहा, द्वितीय रिया कुशवाहा, तृतीय सुखजीत कौर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की निर्णय प्रक्रिया में पीयूषिका यादव और हिना विज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान फील्ड मास्टर मधुकर यादव, स्वयंसेवक पीयूष यादव, विश्व हंटर फील्ड टारगेट संगठन के अध्यक्ष जैकब विचर चेक गणराज्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें