फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 गज के मकान के लिए खून: हिस्ट्रीशीटर भाई की कर दी हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2026 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

125 वर्गगज जमीन के विवाद में हिस्ट्रीशीटर भूरा उर्फ हुब्बलाल की सब्बल से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नामजद आरोपी छोटे भाई सत्तो उर्फ संतोष को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी सत्तो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल में सोमवार को हुई हिस्ट्रीशीटर भूरा उर्फ हुब्बलाल की हत्या के आरोपी छोटे भाई सत्तो को पुलिस ने मंगलवार आधी रात बाद गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे 125 वर्गगज जमीन का विवाद था।
विज्ञापन


 

मामले में मृतक की पत्नी कृष्णा ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें देवर सत्तो उर्फ संतोष को नामजद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पति और देवर में नशे में झगड़ा हो गया। झगड़े में सत्तो ने सब्बल से भूरा के सिर पर हमला किया। उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जिस 125 वर्गगज जमीन पर विवाद है, वह मृतक के पिता मोहर सिंह के नाम पर है। वो जमीन को बेटी की शादी के लिए बेचना चाहते थे। मगर भूरा, सत्तो और शिशुपाल के बीच कब्जे का विवाद चल रहा था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी भूरा को मंगलवार रात को सौ फुटा रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें