तीन साल बाद मंटोला में हुआ जलसा
करीब तीन साल के बाद मोहर्रम की सातवीं पर शनिवार को जलसे का आयोजन किया गया। बाजार में सजे स्टॉलों पर अखाड़ों के कलाकारों ने ढोल नगाड़ों की धुन पर पटेबाजी और करतब दिखाए। अखाड़ेबाजों का बाजार कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर रोशनी डाली गई। शनिवार की शाम को स्टॉलों पर पटेबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। यहां अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाए।
इस मौके पर हिंदोस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने कहा कि कर्बला के शहीदों की याद में तीन साल बाद जलसा किया जा रहा है। बाजार कमेटी के अध्यक्ष अदनान कुरैशी ने शर्बत की शबील का उद्घाटन किया। इस दौरान मोहम्मद शरीफ काले, ग्यास कुरैशी, जियाउद्ीन, हाजी कदीर, हिमांयु कुरैशी, निजाम पहलवान, मोहम्मद मुकीम कुरैशी, दानिश मुंशी आदि मौजूद रहे।