फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूवादियों ने घेरा  थाना रकाबगंज

Mon, 31 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नामनेर प्रकरण के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से गुस्साए थे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने से गुस्साए हिंदूवादियों ने सोमवार को रकाबगंज थाने का घेराव किया। सड़क पर जाम लगा दिया। इससे बालूगंज और आसपास के क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बाद में एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह और एसपी सिटी सुशील घुले फोर्स के साथ पहुंचे और कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बता दें नामनेर में शुक्रवार को कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा, सुनील जैन, विशाल मिश्रा, आकाश शर्मा और विशाल को दूसरे समुदाय के लोगों ने पीट दिया था। इसके बाद तनाव फैल गया था। आरोपियों पर कार्रवाई न होने से गुस्साए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सोमवार सुबह तकरीबन 11.30 बजे जुलूस के रूप में रकाबगंज थाने पहुंचे। उन्होंने थाने के गेट पर कब्जा कर लिया। इस वजह से रोड जाम हो गया। इसके चलते पुलिस ने छीपोटोला चौराहे और बालूगंज चौराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोक दिया।
विज्ञापन


जानकारी पर अफसर कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। इस दौरान विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा कि  आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो विहिप कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। उन्होंने अफसरों को बताया कि नामनेर क्षेत्र में एक समुदाय विशेष के लोग हिंदू समाज के लोगों को उत्पीड़न कर रहे हैं। इस दौरान दीपक अग्रवाल, बंटी ठाकुर, अनूप वर्मा, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, राकेश त्यागी, सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

हमले में 11 को जेल भेजा
आगरा। पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा की तहरीर पर शकील, जमील, चम्मन, शौकत, वाहिद, फतेह अली खान, सिद्दीकी सलमान, गुड्डन और 40-50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मोहम्मद शफीक, अब्दुल हफीज, आशिफ, साजिद, हैदर अली, नूर अली, आरिफ, हासिम अली, अलीमुद्दीन, आरिफ और हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हेें जेल भेजा गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


नामनेर प्रकरण: अफसरों से मिले मुस्लिम नेता 
बजरंग दल कार्यकर्ताओं से मारपीट के प्रकरण में 11 लोगों की गिरफ्तारी से मुस्लिमों में रोष है। कई मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। 
विज्ञापन

भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष समी आगाई के नेतृत्व में एसपी सिटी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नामनेर प्रकरण को एक हिंदूवादी कार्यकर्ता ने सांप्रदायिक रंग दिया है। इसकी निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो माहौल बिगड़ेगा। सर्वसमाज मुस्लिम इत्तेहाद कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सदर से मुलाकात कर एक ही समुदाय के 11 लोगों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। कहा कि दो लोगों के झगड़े को सांप्रदायिक बनाया गया। मसरूर कुरैशी, कासिम हुसैन, मोहम्मद शाहिद, शफीक कुरैशी आदि शामिल रहे। पीस पार्टी के सदस्यों ने एकतरफा कार्रवाई के विरोध में एसएसपी को ज्ञापन दिया गया। मेघ सिंह सोलंकी, हाजी अकबर अली, राकेश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें