एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने बताया कि टीम के साथ निरीक्षण किया है। सभी पहलुओं की जांच होगी। मंदिर पहले बना या स्टेशन ये भी जांच का विषय है। निर्माण की पैमाइश की गई है। नक्शा बनाया है। एडीएम, एसडीएम व प्रशासनिक टीम के लौटने के बाद बुधवार शाम को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह व एसएसपी सुधीर कुमार सिंह मंदिर का मुआयना करने पहुंचे। करीब 15 मिनट उन्होंने मंदिर परिसर के अलावा प्लेटफार्म एक पर हुए निर्माण का जायजा लिया।
ट्वीट के बाद ट्रोल हुए डीआरएम
राजा की मंडी स्टेशन से मंदिर के स्थान परितर्वन नोटिस के संबंध में डीआरएम आनंद स्वरूप ने मंगलवार को अधिकृत ट्विटर हैंडल से पत्र जारी किया था। इसमें लिखा था कि प्लेटफार्म पर हुआ अवैध निर्माण रेलवे के शेड्यूल ऑफ डायमेंशन (एसओडी) का उल्लंघन है। इसके बाद डीआरएम को ट्विट्र पर ट्रोल किया जाना लगा। धर्मस्थलों को लेकर टिप्पणियां की गई हैं।