फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ने घेरा डीएम कार्यालय

Fri, 29 Jan 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहत्या के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। काफी देर बाद भी जब जिलाधिकारी शिकायत सुनने के लिए अपने कार्यालय से बाहर नहीं निकले तो वाहिनी के सदस्यों ने उनके दफ्तर के बाहर ही धरना दे दिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने पहुंचीं। उनके आश्वासन के बाद ही वे धरने से उठे।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को हिंदू युवा वाहिनी के दर्जनों सदस्य गोहत्या के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंचे। हिंदूवादियों ने शंखनाद के साथ ही गोकशों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर गोकशों पर लगाम न लगाने का आरोप लगाया। इस दौरान वाहिनी के महानगर अध्यक्ष तरुण सिंह, अनंत उपाध्याय, पीयूष श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, सरोज गौड़, नीलम सिंघल, गंगा धाकरे आदि मौजूद थे।

पशु हाटों में गौवंश की निगरानी करेंगे बजरंगी
एत्मादपुर। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को कस्बे में हुई। इसमें गौवंश की तस्करी रोकने पर रणनीति बनाई गई। सहप्रांत संयोजक अज्जू चौहान ने कहा कि गौवंश की हत्याओं का सिलसिला बढ़ रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे गोमांस की तस्करी का ‘हाईवे‘ बन गया है। अब तो पशु हाटों से भी गौवंश की चोरी की जा रही है। एत्मादपुर, बैनई, कनराऊ के अलावा फीरोजाबाद के पचोखरा, मक्खनपुर, सिरसागंज आदि में पशु हाट लगती हैं। तस्कर इन पशु हाटों से गौवंश को तस्करी के लिए ले जाते हैं। एत्मादपुर में हाईवे, खंदौली रोड, यमुना एक्सप्रेसवे आदि मार्गों से गाड़ियां निकलती हैं। इन्हें रोकने के लिए बजरंग दल अभियान जल्द ही शुरू करेगा। इसके तहत पशु हाटों और मार्गों पर कार्यकर्ता नजर रखेंगे। एत्मादपुर में बरहन तिराहे पर वह बूथ बनाएंगे ताकि वहां से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखी जा सके। देवेन्द्र शर्मा, आशीष सक्सेना, धर्मेंद्र असौलिया, नगर संयोजक माधवेंद्रनाथ सिंह, कृष्णवीर सिंह जादौन, पंकज बघेल, अचिंत्य सक्सेना, श्रीनिवास माहौर, आकाश बघेल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें