फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में किसानों ने बजाई थाली

Fri, 29 Jan 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना विकास प्राधिकरण के तहत अधिग्रहित की गई जमीनों पर 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा और 10 प्रतिशत भूखंड के भुगतान की मांग को लेकर एत्मादपुर तहसील के किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसान हाथों में थाली लेकर आए थे, उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर थाली बजाकर कई घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण पीड़ित किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों किसान गुरुवार को कलेक्ट्रेट में पहुंच गए। वे चम्मच और थाली लेकर आए थे। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर उन्होंने धरना शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि 29 सितंबर 2014 में शासन ने यमुना विकास प्राधिकरण के तहत ली गई जमीनों के संबंध में 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा देने और 10 प्रतिशत भूखंड देने की फरमान दिया था। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की 51 वी बैठक में भी इस फैसला हो गया था। गौतम बुद्ध नगर के 15 गांवों में किसानों को मुआवजा देने की सार्वजनिक सूचना जारी कर कुछ किसानों को मुआवजा दे दिया गया है।
आगरा के किसान की भी अपने हक की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुआवजा दिया जाए। 10 फीसदी भूमि मिले और सर्विस रोड का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए। अन्यथा किसान आंदोलन को बाध्य होेंगे। एसीएम द्वितीय अरुण कुमार ज्ञापन लेने पहुंचे लेकिन किसान जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। अधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी व्यस्तता के चलते नहीं आ सकते हैं लेकिन किसान जिद पर अड़ गए। थाना नाई की मंडी का पुलिस फोर्स बुला लिया गया और एसडीएम एत्मादपुर भी पहुंच गए। तब जाकर किसानों को समझाकर वहां से रवाना किया गया। प्रदर्शन में भोलाराम, रामवीर सिंह, संजीव कुमार जूरैल, महेश चंद फौजी, महावीर सिंह, दरोगा सिंह, वीरी सिंह, हाकिम सिंह, रविंद्र कुमार, पंकज, फौरन सिंह, सुरेश कुमार, लायक सिंह, डोरी लाल, बृजमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें