फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठन ने किया रोड पर ईद की नमाज का विरोध, कहा- प्रशासन ने नहीं रोका तो करेंगे ये

Tue, 12 Jun 2018 03:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रोड पर ईद की नमाज न होने देने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में हिंदवादी संगठन ने ईद-उल-फित्र के मौके पर कई जगह रोड पर नमाज अदा किए जाने का विरोध किया है। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रोड पर नमाज के खिलाफ प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए महानगर प्रभारी गोपाल सिंह चाहर के नेतृत्व में नारेबाजी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। 

संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित कटियार ने कहा कि ईद की नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ने दें। प्रशासन मुस्लिम मोहल्लों और खाली मैदानों में नमाज पढ़ने की व्यवस्था करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाजी - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि हम ईद का विरोध नहीं करते हैं लेकिन इस तरह सड़कों अवरुद्ध करने के विरोध करते हैं। गोपाल सिंह चाहर ने कहा कि प्रशासन ने रोड पर नमाज पढ़ने की इजाजत दी तो विश्व हिंदू महासंघ इसका विरोध करेगा। 

कहा कि रोड पर नमाज के विरोध में संगठन जगह-जगह सड़कों पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करेगा। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि रोड पर ईद की नमाज न होने दे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें