फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ईदगाह में होली खेलने की मांगी अनुमति, हिंदू महासभा ने कहा- अनुमति नहीं, तो नहीं खेलेंगे गुलाल की होली

Thu, 02 Mar 2023 08:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हिंदू महासभा ने कहा कि वे इस बार ईदगाह में आराध्य बालकृष्ण के गर्भगृह के स्थान पर गुलाल समर्पित करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने रंगभरनी एकादशी पर ईदगाह में होली खेलने की अनुमति मांगी है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम मथुरा के जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। 
विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि जब तक उन्हें ईदगाह में आराध्य बालकृष्ण के गर्भगृह के स्थान पर गुलाल समर्पित करने की अनुमति नहीं मिल जाती वह गुलाल की होली नहीं खेलेंगे। बृहस्पतिवार को दिनेश शर्मा महासभा के कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। वहां पर डीएम पुलकित खरे को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान बताया कि उन्होंने ईदगाह को हटाने के लिए अदालत में वाद दायर किया है, जिसमें जल्द ही महत्वपूर्ण निर्णय आएगा। जिससे ईदगाह को हटाने का रास्ता साफ होगा। यदि उन्हें अनुमति मिली तो वह रंगभरनी एकादशी को ईदगाह में पहुंचकर होली खेलेंगे। उनके साथ जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला प्रभारी राजवीर दीक्षित, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीषा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें