फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Case: शाही ईदगाह मस्जिद में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग, अदालत में एक और अर्जी

Thu, 26 May 2022 01:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण के बाद मथुरा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर अदालत में लगातार अर्जियां दाखिल हो रही हैं। गुरुवार को एक और अर्जी दाखिल की गई है। 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मथुरा की अदालत में एक और अर्जी दायर की है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास स्थित शाही ईदगाह मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। बता दें कि दिनेश शर्मा इससे पूर्व ईदगाह मस्जिद में ठाकुरजी का गर्भगृह बताकर उसे गंगा और यमुना के जल से धोने की अनुमति के लिए अदालत से मांग कर चुके हैं। 

जलाभिषेक के लिए भी दे चुके हैं अर्जी 

हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा शाही ईदगाह मस्जिद में लड्डू गोपाल के जल अभिषेक की अनुमति के लिए भी अदालत में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। इस पर एक जुलाई को सुनवाई होगी। इससे पूर्व उन्होंने 6 दिसंबर 2021 को शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल के जलाभिषेक का एलान किया था। तब प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए जिले में धारा 144 लगाई गई थी।

विज्ञापन


अपनी जान का बताया खतरा 

दिनेश शर्मा ने डीएम व एसएसपी को अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थनापत्र भी दिया है। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की जान का खतरा बताया। उनका कहना है कि 23 मई को जब वह मथुरा से गोवर्धन जा रहे थे तो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों ने उनका पीछा किया और कई दफा उनकी गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। चूंकि उन्होंने पूर्व में ईदगाह पर लड्डू गोपाल जी का अभिषेक व अब गंगा-जमुना के जल से धोने की मांग अदालत से की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें