फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिमांशु के शतक से चमकी जावेद क्रिकेट अकादमी, जीता खिताब

Tue, 12 May 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोनेट कप अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
आगरा। सोनेट क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित सोनेट कप अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जावेद क्रिकेट अकादमी, फिरोजाबाद ने शानदार प्रदर्शन किया। उसने सोनेट आगरा को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले में बल्लेबाजों का दबदबा दिखा।
विज्ञापन

सोनेट क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 255 रन बनाए। सोनेट की ओर से जतिन चौहान ने 33 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि युवराज भदौरिया ने 55 गेंदों में 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अरसलान ने इनके तीन विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जावेद क्रिकेट अकादमी ने 4 विकेट खोकर 257 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। हिमांशु सागर ने 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। अवी ने 54 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। गोपाल चाहर ने इनके चार विकेट झटके।
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन के लिए हिमांशु सागर को मैन ऑफ द मैच, अवी को बेस्ट बल्लेबाज, उजैर को बेस्ट बॉलर और नवदीप को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा, अमित, जावेद, अर्पित गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें