फोटो30कासगंज में सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में बोलती महिला थानाध्यक्ष शांति देवी ।स्रो
कासगंज। महिला सशक्तिकरण एवं साइबर सुरक्षा के तहत सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने अपने विचारों से लोगों को प्रभावित किया।
मुख्य वक्ता महिला थाना प्रभारी शांति देवी ने महिला अपराध एवं साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बचाव के तरीके बताए। निबंध प्रतियोगिता में ईशांत वार्ष्णेय, नेहा एवं मुस्कान विजेता बने। प्रश्नोत्तरी में वरुण कुमार, नितिन कुमार एवं गणेश अव्वल रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में शिवम, हिमांशु एवं तैयब खान विजेता बने। भाषण प्रतियोगिता में हिमांशु, पूजा एवं कौशल ने जीत दर्ज कराई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएस पाल ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक पांडे ने किया। इस दौरान नदरई गेट चौकी प्रभारी शिवनंदन सिंह, संदीप त्रिपाठी, सर्वेंद्र पुंढीर, गोपाल राघव, कोमल सिंह, जुबैर आलम, आकाश लोधी, नवीन अवस्थी, अपेक्षा माहेश्वरी, तनिष्का सिंह आदि मौजूद रहे।