फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाः प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर धरने पर बैठ गया छात्र, छूटा हिन्दी का पेपर

Tue, 18 Feb 2020 02:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
धरने पर बैठ गया छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रवेश पत्र नहीं मिलने के कारण छात्र अनशन पर बैठ गया। छात्र नें आरोप लगाए हैं कि प्रधानाचार्य ने उसे प्रवेश पत्र नहीं दिया। वहीं प्रधानाचार्य ने छात्र द्वारा लगाए गए आरोप गलत बताए हैं। 
विज्ञापन


पूरा मामला थाना फरिहा क्षेत्र के विद्याराम इंटर कॉलेज का है। यहां पर गौरव पुत्र छोटे सिंह निवासी राजपुर नारखी हाई स्कूल में पढ़ता है। इसका आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने उसका प्रवेश पत्र नहीं दिया। उससे कह दिया कि उसका नाम कट गया है। छात्र का आरोप है कि स्कूल में बोर्ड से प्रवेश पत्र आया है। छात्र का सेंटर एससीजीवी इंटर कॉलेज मरशलगंज में गया है। 

मंगलवार की सुबह छात्र दोबारा से विद्या राम इंटर कॉलेज पहुंचा और उसने विनती की कि कैसे भी उसे प्रवेश पत्र मिल जाए और परीक्षा दे दे। स्कूल प्रशासन ने जब प्रवेश पत्र नहीं दिया तो वह परिवार के साथ स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें