फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल विज्ञान का बदला गया पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का चार दिन पूर्व पेपर लीक होने के मामले में परिषद ने सख्ती बढ़ा दी है। परिषद ने हाईस्कूल विज्ञान के पेपर को बदल दिया है। वहीं पेपर का लॉकर रूम भी प्रतिदिन सील होगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पहुंचने पर रूम को खोलकर लॉकर से पेपर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

इंटर का अंग्रेजी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद परिषद ने प्रदेश के 14 जिलों की सोमवार को होने वाली विज्ञान की परीक्षा का प्रश्नपत्र भी एहतियातन बदल दिया है। बोर्ड परीक्षा के पेपर को अभी तक डबल लॉक लॉकर में रखने की व्यवस्था परिषद ने लागू कर रखी थी। इस व्यवस्था के तहत एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास और दूसरी चाबी सह केंद्र व्यवस्थापक के पास रखी जा रही थी। इस व्यवस्था के बाद भी प्रदेश में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद परिषद को 24 जिलों की इंटर अंग्रेजी की परीक्षा को स्थगित करना पड़ा। जिससे काफी फजीहत हुई। अब इस व्यवस्था को और भी सख्त कर दिया गया है, जिस रूम में डबल लॉकर रखा गया है उस कमरे को भी प्रतिदिन परीक्षा समाप्त होने के बाद सील किया जाएगा। जिसकी चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी मौजूदगी में कमरे का ताला खोलेंगे। इसके बाद डबल लॉकर से प्रश्नपत्र निकालकर परीक्षार्थियों को वितरण करने के बाद कमरे को फिर से लॉक कर दिया जाएगा। इससे फिर से प्रदेश में पेपर लीक का मामला सामने न आ सके।
परिषद से हाईस्कूल विज्ञान के पेपर को एहतियातन बदला है। बदले गए प्रश्नपत्र को सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में पहुंचाया गा है। परिषद से भेजे गए निर्देश के आधार पर नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। रूम की चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। उनकी मौजूदगी में रूम खोलकर लॉकर से पेपर निकाले जाएंगे। - एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें