फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: वकील को टप्पेबाजों ने बनाया निशाना, कार का टायर पंक्चर कर चुरा ले गए लैपटॉप

Sun, 11 Jun 2023 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अधिवक्ता की कार का टायर पंचर कर बैग और सूटकेस ले गए टप्पेबाज।-एक कार का टायर घाट पर लगे जाम में लगाया कट। दूसरी कार मंगाई तो उसमें जीवनी मंडी मार्ग पर कर दिया पंक्चर पुलिस को दी तहरीर।
 
विज्ञापन
कार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जीवनी मंडी वाटर वर्क्स मार्ग पर टप्पेबाजों ने अधिवक्ता को निशाना बना लिया। घाट से पीछे लगे टप्पेबाजों ने एक किलोमीटर के अंदर उनकी दो कारों के टायर पंक्चर कर दिए। उसमें रखा बैग और सूटकेस ले गए। जिसमें लैपटाप भी था।

घर जाते समय हुई घटना 

पुरानी विजय नगर काॅलोनी निवासी अधिवक्ता संजीव अग्रवाल का नुनिहाई में कार्यालय है। वह उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ में वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शाम 7 बजे वह नुनिहाई से घर आ रहे थे। घाट पर लगे जाम के दौरान उनकी कार के पिछले टायर से तेज आवाज हुई। बाइक सवार कुछ लोगों ने बताया कि टायर पंक्चर हो गया है। उन्होंने कार को नहीं रोका। जीवनी मंडी-वाटर वर्क्स मार्ग पर एक माल के पास कार को रोका। इस दौरान घर पर फोन करके चालक से दूसरी कार को मंगा लिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'छिन रहा था प्यार, नहीं था कोई रास्ता': मां के सामने टूट गया 12वीं पास कातिल, बताया- क्यों किया अंजलि का कत्ल

लैपटाप का बैग और सूटकेस ले गए 

चालक ने पंक्चर कार का सामान साथ लाई गाड़ी में रख लिया था। इसी दौरान टप्पेबाजों ने कार की चालक वाली साइड के अगले टायर में कट मारकर उसे भी पंक्चर कर दिया। उनका चालक टायर को देखने लगा। इसी दौरान टप्पेबाज पीछे की सीट पर रखा लैपटाप का बैग और सूटकेस ले गए। अधिवक्ता के अनुसार टप्पेबाजों ने दोनों टायरों में दो इंच का कट लगाया था। वह दो बाइक पर थे। उनकी संख्या चार से पांच थी। मामले में छत्ता थाने पर तहरीर दी है।

सीसीटीवी मिले खराब

अधिवक्ता संजीव अग्रवाल ने बताया, टप्पेबाजों का सुराग लगाने के लिए उन्होंने स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम के लगे सीसीटीवी को चेक करने का प्रयास किया। अधिकांश कैमरे खराब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें