फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दायर किया वाद, प्रेमिका ने भी दर्ज कराया मुकदमा, प्रॉपर्टी डीलर की हो गई हालत खराब

Sun, 15 Sep 2019 04:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के सूरसदन के पास शुक्रवार रात को प्रॉपर्टी डीलर युवक की प्रेमिका और पत्नी के बीच हंगामा हो गया। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पत्नी पति को साथ ले गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। उधर, युवती ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
सिकंदरा क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर की शादी को 11 साल हो चुके हैं। चार साल से उसकी संबंध पत्नी से ठीक नहीं चल रहे हैं। पत्नी ने पारिवारिक न्यायालय में भरण पोषण का वाद दर्ज कराया है। पत्नी अलग रह रही है। प्रॉपर्टी डीलर के संबंध क्षेत्र की एक युवती से हो गए।

दोनों साथ रहने लगे। उनका एक बच्चा भी है। मगर, पिछले दिनों बच्चे की जिम्मेदारी उठाने से प्रॉपर्टी डीलर ने मना कर दिया। इस पर युवती ने प्रॉपर्टी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। हालांकि वो समझौते के प्रयास में लगा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी ने दोनों को पकड़ा

शुक्रवार रात को प्रॉपर्टी डीलर युवती के साथ सूरसदन चौराहे पर आया था। उसकी पत्नी भी पहुंच गई। उसने प्रेमिका को पकड़ लिया। दोनों के बीच विवाद के बाद हंगामा होने लगा। यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। 

सूचना पर पुलिस आ गई। तीनों को थाने ले आई। पत्नी ने युवती पर पति को फंसाने के आरोप लगाए। बाद में पति को अपनी सुपुर्दगी में ले जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने दोनों को जाने दिया। 

युवती का कहना था कि वो अपने बेटे को हक दिलाने के लिए प्रॉपर्टी डीलर से मुकदमा लड़ रही है। उसकी पत्नी उसे बदनाम कर रही है। घर आकर हंगामा करती है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने युवती की तहरीर ले ली। प्रभारी का कहना था कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें