फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से बालिका झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। घर की छत पर खेल रही बालिका हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस गई। जिला अस्पताल से बालिका को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन को हटाकर एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) लाइन डलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी बलराम यादव की चार वर्षीय पुत्री आस्था रविवार शाम को घर की छत पर खेल रही थी। उनके घर के छज्जे के पास से ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। लाइन के नीचे बिछाए गए जाल में करंट आ रहा था। बालिका ने जाल को पकड़ लिया इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। चीखने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे। किसी तरह उसे लाइन से छुड़ाया गया।
तब तक उसका दायां हाथ गंभीर रूप से झुलस गया था। बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। सोमवार दोपहर जिला अस्पताल में स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। ग्रामीण कश्मीर सिंह, यश्वीर सिंह, शिवसरन सिंह, जितेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, सुनील कुमार, प्रेमचंद्र सिंह, शेरू यादव, कुलदीप यादव, अमित यादव, सुमित यादव, सचिन यादव आदि ने गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाकर उसके स्थान पर एबीसी लाइन बिछाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें