फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत पर गिरी हाईटेंशन लाइन, गेहूं की फसल जली

Wed, 09 Apr 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। खेत में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से फसल पर जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान की शिकायत पर लेखपाल ने हानि की रिपोर्ट तहसीलदार को भेजी है।
विज्ञापन

बेवर देहात के गांव किशनपुर गढिय़ा निवासी मीना देवी पत्नी किशन पाल के खेल से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरती है। मंगलवार को मीना अपने खेत में तैयार खड़ी गेहूं की फसल काट रहीं थी तभी लाइन टूटकर फसल पर गिर गई। आग लगने से फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की बमुश्किल आग पर काबू पाया। इससे आग अन्य खेतों में फैलने से बच सकी।

किसानों का कहना है कि हादसे की सूचना देने के करीब 45 मिनट बाद विद्युत कर्मियों ने आपूर्ति बंद की। क्षेत्रीय लेखपाल ने लगभग 45 हजार के नुकसान की रिपोर्ट तहसीलदार को दी है। एसडीएम संध्या शर्मा ने पीड़ित को मुआवजा राशि दिलाए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें