फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता मंदिर पर नेजा चढ़ाने के दौरान हाईटेंशन लाइन का लगा करंट, दो युवकों की मौत

Fri, 19 Apr 2019 09:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
युवकों की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धौलपुर से अपने पैतृक गांव भागूपुर में माता खेरे पर नेजा चढ़ाते समय मंदिर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से नेजा छू जाने से युवक और उसके साले की मौत हो गई। जबकि तीन श्रद्धालु झुलस गए। इनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह पुत्र तिलक सिंह हाल निवासी धौलपुर अपने पैतृक गांव भागूपुर माता खेरे पर मनोकामना पूर्ण होने पर नेजा चढ़ाने के लिए शुक्रवार को आए थे। साथ उसके ससुराल पक्ष व गांव में रहने वाले परिवार के लोग भी थे। दोपहर में नेजा चढ़ाने के लिए सभी मंदिर पर पहुंचे। 

मंदिर परिसर पर लगे नीम के पेड़ पर नेजा लगा रहे थे तभी नेजा वहां से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे तेज धमाके के साथ नेजा के टुकडे़ हो गए। आग के गोलों के रूप में नीचे चिंगारियां गिरने लगी। नेजा पकडे़ युवक करंट की चपेट में आ गए। हादसे से पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा हुआ देख जुटे लोग करंट से झुलसे पांच युवकों को लेकर आगरा के निजी अस्पताल में भागे। जहां चिकित्सकों भूपेंद्र सिंह के साले श्यामू पुत्र राजेंद्र सिंह (25) निवासी धौलपुर और श्यामू के साले संदीप (20) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी खगरई उसायनी फिरोजाबाद को मृत घोषित कर दिया। 

जबकि भूपेंद्र के परिवार के गौरव पुत्र मुनेंद्र सिंह, उसका चचेरा भाई सोलू उर्फ आदित्य (17) पुत्र मातेंद्र सिंह निवासी भागूपुर, अर्जुन (22) निवासी घटौली रूपवास राजस्थान झुलस गए। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। भूपेंद्र के भतीजे मुनेंद्र कुमार ने बताया कि नेजा चढ़ाने के दौरान यह हादसा हुआ। 

दोनों का शव परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए घर लेकर चले गए। छलेसर चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन अस्पताल से मृतकों का शव घर लेकर चले गए। अभी तक कोई भी परिजन पुलिस के पास नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें